होली
फागुन का चन्द्रमा छाया
रंग अबीर गुलाल है लाया
ढोल बजाके गीत गाओ
हसी ख़ुशी धूम मचाओ
आओ होलिका में दहन करे
सब गीले शिकवे
दोस्ती और संगीत के रास में
फाग धमार सुनावे
बसंत लाया यौवन का सन्देश
निसर्ग के झरने नहलाते
पेड़ पौधे पशु पक्षी मनुष्य
फूल गेहू सरसो बाग़ बगीचे
डूब जाए दिल भी
भूले संकोच और रूढ़ी
ढोलक - झाँझ - मंजीरे
नृत्य रंगों की फुहारे
मावा, मैदा, गुझिया, कांजी
नमकीन, ठंडाई,
चन्दन, आम्र मंजरी,
खीर, पूरी, पूड़े,
बेसन सेव, दहीबड़े,
भांग
खाओ और खिलाओ
वस्त्र नए सवारों
दिलों को संग लाये होली
जीवन में रंग लाई होली
फिज़ा में भांग लाई होली
नसों में नशा लाई होली
होठों पे मिठास लाई होली
मौसम सुहाना लाई होली
हिरण्यकश्यपू के आदेश पर
होलिका गई जल
पर प्रल्हाद रहा अटूट
वैसे स्नेह अटूट अनंत
और बैर जाए निकल
शिवजी के क्रोध पर
कामदेव गए जल
किन्तु पार्वती की प्रेमतपस्या का मिला फल
वैसे सच्चा प्रेम रहे सफल
और वासना जाए खल
कृष्ण की लीला पर
कंस-सहारा पूतना हुई वध
ताकि प्यारे शिशु जाए बच
वैसे छलकपट रहे परे
और मासूमियत उभरे
ढुंढी बहुत कुटिल भूखी
भक्शे अबोध बालक
पर शोरगुल से गयी निकल
वैसे जब भेद-फूट ढोंगी भजे
और हम एकता-प्रेम नगाड़ा बाजे
वसंतोत्सव की कहानिया कितनी
मनुजनम से शुरू जितनी
पूर्णचन्द्र पूजा से नवात्रैष्टि यज्ञ
होलिकोत्सव कहो या वसंतागमन
मन्वादितिथि कहो या अग्निजलन
लकड़ी, भरभोलिए, गेहू,
चने कुछ करे दहन
पर जरूर करना भस्म
उत्पीड़न,
बुरी नजर, बुराइयां,
इर्षा-द्वेष
ब्रज की होली
बरसाना की लठमार होली
मथुरा-वृन्दावन की होली
कुमांऊँ की गीत बैठकी होली
हरियाणा की देवर-भाभी होली
बंगाल की दोल जात्रा महाप्रभु होली
महाराष्ट्र की रंगपंचमी
गोवा की शिमगो
पंजाब की होला-मोहल्ला
तमिलनाडु की कमन पोडिगई
मणिपुर की याओसांग
दक्षिण गुजरात की आदिवासी होली
छत्तीसगढ़ की गीत होली
मध्यप्रदेश की भगोरिआ होली
बिहार की फगुआ
नेपाल की फागुपुन्ही
रंग अनेक श्रृंगार भिन्न
पर जोश उद्देश्य एक
तो आओ यारो
पिचकारी भरे
जल्लोष करे
होली है रे होली है
सबके मन को हर्षाये
कालिदास, हर्ष,
चंद बरदाई,
सूरदास, रहीम,
विद्यापति,
रसखान, पद्माकर, कबीर,
मीरा, जायसी,
घनानंद, केशव,
बिहारी, सूफी,
जितने मोहित उतनी रचनाएँ
इक तरह से देखो
तो प्रेमियों के लिए
प्यार का प्रतिक है होली
बंधन, प्रेम, अजेता रहे
जितनी चाहे ज्वले
भड़के नफ़रत विरोध की धूनी
खड़े रहे अपनी ईट पर
ना दिलो दिमाग से उतरे
भीग जाए इन रंगों में
तो प्रेमियों के लिए
प्यार का प्रतिक है होली
उनके प्यार मोहोब्बत इश्क के
इबादत बल में शामिल हो दुनिया
देखो
राधा कृष्ण को भी रास आई ये होली
इसलिए इतनी पवित्र है ये होली
होली है रे होली
मित्रों
अंगरेजी में भी
कह सकते है हम इसको holy
H O L I है H O L Y
होली है रे होली
तो आओ यारो
ये संकल्प करे
जीवन मे जो भी करे
पूरा जोश भरे
रंग भरे
विचारों में
आचारों में
जल्लोष करे
आत्मा में
फिर समाज में
होली है रे होली है
होली है रे होली है
- शशांक.